फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खरखौदा में राम कथा की तैयारियों के लिए हुई बैठक

विज्ञापन
राम कथा के आयोजन को लेकर कस्बा खरखौदा में समिति के सदस्यों की हुई बैठक (संवाद)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। कस्बे के लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में 16 से 22 जून तक राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कथा वाचक आचार्य शांतनु महाराज अपने मुख से कथा का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कस्बा खरखौदा के लल्लू चेयरमैन फार्म हाउस में समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक अजय त्यागी ने बताया कि सात दिवसीय इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा व भक्ति का विशेष अवसर मिलेगा। समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने बताया कि महिलाएं और समिति के सदस्य गांव-गांव पहुंचकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कथा सुनने के लिए क्षेत्र से भारी तादाद में श्रद्धालु आएंगे। इस अवसर पर प्रबोध शास्त्री, अमरीश त्यागी, कपिल त्यागी, देवेंद्र पहलवान, जितेंद्र कैली, मोनू बजरंगी, राहुल, कपिल शर्मा, चंदगीराम शर्मा, रोहित खंदावली सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें