फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल प्रभात आश्रम में दशहरा पर्व पर हुआ महायज्ञ, फेसबुक लाइव से महायज्ञ में जुड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
गुरुकुल प्रभात आश्रम में दशहरा पर्व पर आयोजित महायज्ञ को फेसबुक पर लाइव दिखाया गया। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। दशहरा पर्व पर गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी में हुए महायज्ञ को आश्रम की फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया गया।
विज्ञापन

आश्रम में हर वर्ष दशहरा पर्व महायज्ञ किया जाता है। जिसमें क्षेत्र के लोग हिस्सा लेते हैं। लॉकडाउन के चलते यज्ञ का आयोजन किया गया। परंतु बाहरी लोगों के आने पर प्रतिबंध रहा। आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज द्वारा महायज्ञ किया गया। यज्ञ में आश्रम के छात्रों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हिस्सा लिया। कुलाधिपति ने संबोधन में गंगा दशहरा के ऐतिहासिक महत्व और नदियों को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। इस दौरान गुरुकुल के मंत्री आचार्य वाचस्पति मिश्र, सेंसरपाल, दिव्यरंजन, रोहित, अधिराज, ओमेंद्र, रचित, सौरभ, सुबोध सतवई, नितिन, सदानंद, अंकित आदि मौजूद रहे। महायज्ञ का आश्रम के फेसबुक पेज पर लाइव दिया गया। जिससे सैकड़ों बाहर के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें