मवाना। रजिस्ट्रार कार्यालय के समक्ष फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में गीता सिंह निवासी गांव गदईपुर दक्षिणी दिल्ली ने सब रजिस्ट्रार के नाम लिपिक को शिकायत पत्र दिया है। सब रजिस्ट्रार के नाम कार्यालय के लिपिक शरद को शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए पत्र में बताया कि उसने अपनी पत्नी सुशीला के पक्ष में गांव भगवानपुर खादर परगना किठौर तहसील मवाना स्थित अपनी भूमि का दानपत्र एक सितंबर को रजिस्ट्री कराई थी, जिसकी दाखिल खारिज की कार्रवाई तहसीलदार के न्यायालय में लंबित है। आरोप है कि प्रार्थी के स्थान पर किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर एक व्यक्ति ने 23 अक्तूबर को फर्जी बैनामा करा लिया, जिसमें दो लोग गवाह बने हैं। उसने न तो कोई सौदा किया और न ही कोई धनराशि प्राप्त की। शिकायत पत्र में फर्जी रूप से कराए गए बैनामा को रद्द करने और धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। लिपिक ने मामले से सब रजिस्ट्रार को अवगत कराने का आश्वासन दिया।