फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत नाजुक

विज्ञापन
सरधना। बरनावा रोड पर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार। ग्रामीण
विज्ञापन
सरधना। सरधना-बिनौली मार्ग पर स्थित द्रोण हॉस्पिटल के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सरूरपुर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल मेरठ रेफर कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजियाबाद निवासी विवेक बाइक से बिनौली की ओर से सरधना की तरफ आ रहा था। वह द्रोण हॉस्पिटल के निकट पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को बुलाकर उसे सरूरपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें