मेरठ। छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय में उद्धव ठाकरे के 66 वें जन्मदिवस पर हवन कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शुभकामनाएं दीं और मिठाई बांटी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे। संवाद