बुढ़ाना। तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी सखावतपुर निवासी एक दिव्यांग युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए अपनी ट्राई साइकिल से लखनऊ रवाना हुआ। ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन करते हुए उसे रवाना किया। दिव्यांग युवक गांव गढ़ी सखावतपुर से लखनऊ तक की लगभग 550 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। दिव्यांग सरताज बृहस्पतिवार को सुबह अपनी ट्राई साइकिल लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गया। सरताज का कहना है कि वह आमजन और क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना चाहता है। ग्रामीणों ने दिव्यांग को फूलमाला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन करते हुए उसकी यात्रा पर रवाना किया।