फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामराज में निकाली श्री हनुमान जयंती की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
बहसूमा। रामराज में हनुमान जयंती की शोभायात्रा का फोटो संवाद
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के रामराज में हनुमान जयंती पर बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा हस्तिनापुर मुख्य मार्ग स्थित विश्वकर्मा धर्म कांटे से प्रारंभ हुई। यात्रा रामराज मुख्य बाजार, शिव चौक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंची और फिर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रामलीला ग्राउंड, आसाराम पुरी तथा मस्जिद वाली गली से होकर पुनः मुख्य बाजार पहुंची। शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का बाजार में व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गौरव शर्मा को मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें