गांव भैंसा में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। ( स्रोत ग्रामीण) मवाना
मवाना। गांव भैंसा में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सपा नेता किशोर वाल्मीकि मुख्य अतिथि थे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर यात्रा का उद्घाटन किया। किशोर वाल्मीकि ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के विचारों और रामायण के आदर्शों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। शोभा यात्रा में सुंदर झांकियां, बैंड-बाजे और भजनों की धुनें शामिल थीं। इनसे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि सहित कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।