सरधना। नगर के मोहल्ला लश्कर गंज स्थित मिर्जा इस्माईल के आवास पर मिर्जा मुल्तानी वेलफेयर सोसाइटी की बैठक हुई। इसमें पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर मुल्तानी डे का भव्य आयोजन किए जाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम 15 अक्तूबर को खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित सिटी पैलेस में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न जिलों से बिरादरी के हजारों लोगों जुटेंगे। बैठक में महासम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मिर्जा उस्मान अहमद और राष्ट्रीय महासचिव मिर्जा इस्माईल भी शामिल रहे। उन्होंने संगठन के सदस्यों को कार्यक्रम के उद्देश्यों और रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। बैठक में सगीर हसन, हसीमुद्दीन, मिर्जा इदरीस, मिर्जा हाजी मुबीन, मिर्जा आबिद, मिर्जा अफजाल, मिर्जा हाजी इमरान, इकबाल मिर्जा आदि मौजूद रहे।