फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेले में युवती से छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी मेले में बुधवार रात एक युवती से छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। वीडियो में नौचंदी मेले में एक युवती और उसके परिजन एक युवक को पकड़े हुए हैं और हंगामा हो रहा है। आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर धक्कामुक्की की जा रही है। जांच में सामने आया कि युवती अपने परिजनों के साथ बुधवार रात नौचंदी मेला देखने आई थी। इसी दौरान एक युवक ने पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बताया गया कि माफी मांगने पर बाद में आरोपी को छोड़ दिया गया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नौचंदी मेला प्रभारी जितेंद्र कुमार बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें