फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में कूदकर युवती ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र की एक युवती ने रविवार सुबह गृहक्लेश से परेशान होकर दौराला रोड गंगनहर पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। लोगों की मदद से पुलिस ने युवती को समय रहते बचा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती कुछ देर तक पुल पर खड़ी रही और फिर अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी। यह देखकर वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। उस वक्त युवती घबराई हुई थी। पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवती घरेलू विवाद से मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने परिजनों को युवती की काउंसलिंग कराने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें