फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आकर्षण का केंद्र बना साढ़े चार साल का 14 क्विंटल का भैंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी में पशु लेकर पहुंचे चार राज्यों के पशुपालक
विज्ञापन

मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचे। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव मतलौडा निवासी बिजेंद्र मलिक ने बताया कि वह मुर्रा नस्ल की भैंस और भैंसे को लेकर आए हैं। उनके फार्म हाउस से प्रतिदिन लगभग 300 लीटर दूध बिक्री होता है। मेले में वह राजा उर्फ राजू (भैंसे) को लाए हैं। राजू की अभी साढ़े चार वर्ष आयु है, जिसका वजन लगभग 14 क्विंटल है। राजू की 15 लाख रुपये कीमत लग चुकी है। कैथल निवासी सोनू ने बताया कि वह हरियाणा नस्ल की देसी गाय लेकर आए है। गाय की कीमत ढाई लाख से तीन लाख रुपये और बछिया की कीमत करीब 50 हजार से एक लाख रुपये होती है। एक दिन में एक गाय 15 से 18 लीटर दूध देेती है। निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पशु प्रदर्शनी में नीली रावी, होसटेन फ्रिजन, मुर्रा, देसी साहिबाल, हरियाणा देसी के अलावा अन्य नस्ल के भी पशु पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें