मेरठ। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में 15 नवंबर को पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके आयोजन को लेकर रविवार को भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना ने पदयात्रा को लेकर सभी को प्रेरित किया। इसके बाद पदयात्रा के रूट का मुआयना किया गया। संयोजक विवेक बाजपेयी और सह संयोजक मनोज गुप्ता ने आयोजन के बारे में मंथन किया। इस अवसर पर संजीव माहेश्वरी, संदीप रेवड़ी, प्रवीण अरोड़ा, राकेश गौर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद