फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रही तीसरी पीढी

Sat, 14 Feb 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना बिनौली रोड पर रजबहे पटरी पर ​शिविर में भक्तों की सेवा करते ​शिविर संचालक। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। कई समाजसेवी लंबे समय से शिविर लगाकर कांवड़ यात्रियों की सेवा करते हैं। सरधना-बिनौली रोड पर 50 वर्षों से मास्टर जेएएम गर्ग, करण सिंह और विजय पाल की तरफ से शिविर लगाकर सेवा में जुटे हैं। अब इस सेवा कार्य की बागडोर उनकी तीसरी पीढ़ी ने संभाल ली है। यह लोग शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चाय, फल, भोजन के अलावा प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाती है। सेवा में जुटे परिवार के सदस्य और स्वयंसेवक पूरी श्रद्धा और विनम्रता के साथ शिवभक्तों की सहायता करते नजर आते है। मास्टर जेएएम गर्ग ने बताया कि यह सेवा उनके परिवार ने कई साल पहले शुरू की थी। उस समय कांवड़ मार्ग में साधन सीमित थे, लेकिन भक्ति और समर्पण असीम था। करण सिंह और विजय पाल ने कहा कि सेवा ही सच्ची भक्ति है और शिवभक्तों की मदद करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें