फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगा स्नान मेले के लिए गढ़ रोड पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। ब्रजघाट पर लगने वाले ऐतिहासिक गंगा स्नान मेले में मेरठ सहित आसपास के अन्य कई जिलों के श्रद्धालु भी जाते हैं। ब्रजघाट पर मेले के अलावा गधे-घोड़ों का भी मेला लगता है। इसमें पशुओं की खरीद फरोख्त की जाती है। एक सप्ताह से इस ऐतिहासिक मेले में शामिल होने के लिए किठौर मार्ग से श्रद्धालु लगातार भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से निकल रहे हैं। बुधवार को पूर्णिमा होने के कारण मंगलवार रात में 12 बजते ही स्नान शुरू हो जाएगा। इसके चलते पूरे दिन गढ़ मार्ग पर भीड़भाड़ का माहौल रहा। पूरे दिन सवारी के इंतजार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंगलवार अर्धरात्रि में ही श्रद्धालुओं की भीड़ ने गंगा स्नान के बाद घर लौटना शुरू कर दिया। प्रशासन द्वारा अबकी बार भैंसा-बुग्गी दौड़ पर पूर्णत प्रतिबंध का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें