मेरठ। वैश्य समाज महानगर मेरठ की शास्त्रीनगर में बैठक हुई। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की। संचालन महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने किया। कार्यकारिणी सदस्यों ने 24 नवंबर को होने वाले मेधावी वैश्य छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह को भव्य स्वरूप देने के बारे में सुझाव दिए। महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि समारोह बालेराम बृजभूषण शरण इंटर कॉलेज डी-ब्लॉक शास्त्री नगर में होगा। बैठक में सुशील कृष्ण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुशील राजवंशी, राजीव गोयल, राजीव मित्तल, अजय गुप्ता, अशोक कुमार मित्तल, सरिता गुप्ता रहीं। ब्यूरो