माछरा। ग्राम पंचायत माछरा में ग्राम प्रधान ने यतेंद्र शर्मा ने अपने आवास पर फैमिली आईडी बनवाने के लिए शिविर लगवाया। शिविर में वीडीओ, कृषि विभाग के अधिकारी, ग्राम सचिव सहित अन्य ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों को फैमिली आईडी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई तथा मौके पर ही परिवारों की फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। ग्राम प्रधान यतेंद्र शर्मा ने कहा कि फैमिली आईडी के माध्यम से पात्र परिवारों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर इस प्रकार के शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। संवाद