सरधना। मेला बूढ़ा बाबू में आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा के मुख्यातिथि सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम पर तीखा हमला बोला। हाल ही में संगीत सोम सेना द्वारा एक कार्यक्रम में मंच पर जूते पहनकर चढ़ने की शिकायत पर टिप्पणी करते हुए अतुल प्रधान ने कहा कि कुछ लोगों ने सरधना की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे को खत्म करने के लिए फर्जी सेना खड़ी कर ली है। उन्होंने संगीत सोम द्वारा पीडीए को पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी कहे जाने पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे बयान देकर यह लोग देश और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। अतुल प्रधान ने थाना और तहसील में दलाली करने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि जनता अब इन सब को पहचान चुकी है।