दौराला - बाबा बिहारी दास मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
दौराला। मटौर-बड़कली मार्ग स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर पर तिल्हैंडी के अवसर पर बृहस्पतिवार को मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। जिन श्रद्धालुओं की मन्नत पूरी हुई उन्होंने गुड़ की भेली के साथ चादर चढ़ाई। मंदिर परिसर में लगे मेले में आए श्रद्धालुओं ने खरीदारी की और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। रविंद्र चौहान की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधान शिवकुमार चौहान, रजनीश चौहान, ललित चौहान, रविंद्र सिंह, ज्योति चौहान, प्रदीप चौहान, विक्की चौहान आदि मौजूद रहे।