फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर चिकित्सक और उनके दोस्त पर जानलेवा हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर दायमपुर कट के पास आरोपी आर्यन, आकाश और शिब्बू ने लाला मोहम्मदपुर निवासी चिकित्सक अनुभव मधुर व उसके दोस्त अंश पर मामूली कहासुनी के बाद जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। लाला मोहम्मदपुर निवासी डॉ. अनुभव मधुर ने रविवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 29 जुलाई 2026 की रात वह अपने दोस्त अंश के साथ स्कूटी से हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए आरोपियों ने उनके प्रति अपशब्द कहे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद दो अन्य युवक पहुंचे। सभी ने मिलकर दोनों दोस्तों को घेर लिया। आरोपियों ने बेल्ट, हेलमेट और लोहे के हाथ के कड़े से हमला कर दिया। मारपीट में चिकित्सक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में लग गई है। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें