मवाना। मोहल्ला तिहाई निवासी पायल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके पड़ोसी ने कुत्ता पाल रखा है। शनिवार को दवाई लेने घर से बाहर आई थी। वापस घर पहुंची तो पाया कि घर का सामान बिखरा पडा है।पडौसी के कुत्ते ने सारे घर में गंदगी कर रखी है। उसका सोफा भी फाड़ दिया। जब उसने आरोपी से शिकायत की तो उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए। दूसरे पक्ष से एक युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी वार्ड तीन की सभासद है। उसने पिल्ला पाल रखा है जो पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के घर जाकर कुछ नुकसान कर आया। पड़ोसी की पत्नी घर पर आकर गाली गलौज की। उन्होंने कहा कि जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कर देंगे लेकिन महिला का देवर तमंचा लेकर आया और उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली है, जांच कर रही है। संवाद