फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गडकरी से मिला ट्रांसपोर्टरों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट संगठन मेरठ जोन के अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने बताया कि मेरठ के ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान परिवहन कारोबार से जुड़ीं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। पिंकी चिन्योटी ने कहा कि एनसीआर में 10 साल पुराने ट्रकों पर प्रस्तावित प्रतिबंध लागू होने से चीनी मिलों का संचालन प्रभावित होगा। इससे ट्रांसपोर्टरों की आजीविका पर संकट आ जाएगा। यह निर्णय वापस लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल में पंकज अनेजा, समीर कोहली, ताहिर इस्लाम, अंगद चावला, संस्कार, जसविंदर सिंह बाबू और राजा शर्मा भी शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें