फलावदा। कस्बा निवासी मोहित तोमर ने कस्बे के ही एक व्यक्ति पर सौहार्द बिगड़ने और भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाते हुए में थाने में तहरीर दी। मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मोहित तोमर ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार को एक धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम चल रहा था। इसमें एक व्यक्ति ने खड़े होकर बुलंद आवाज में गठबंधन की एक पार्टी को बदनाम करते हुए पार्टी पर कटाक्ष किए। अभद्र शब्द कहते हुए धार्मिक स्थल में राजनीति शुरू करते हुए दूसरे धर्म पर टिप्पणी करते हुए भड़काऊ भाषण दिया। मोहित का आरोप है कि यह लोग रंजिशन दंगा भड़काना चाहते हैं। तहरीर में कहा गया है उसके पास भड़काऊ भाषण की ऑडियो भी मौजूद है।