मेरठ। पीएल शर्मा रोड स्थित सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया। महंत कैलाश दत्त शर्मा ने पूजन कर हनुमान जी का चोला चढ़ाया। पंडित विवेक दत्त शर्मा ने बताया कि विधि विधान से पूजन के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो