फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण को समर्पित केंद्रीय बजट : विवेक रस्तोगी

Mon, 09 Feb 2026 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा शहर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को केंद्रीय बजट को लेकर सत्यम पैलेस में विधानसभा चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि केंद्र सरकार का बजट दूरदर्शी, समावेशी एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित है। वरिष्ठ नेता कमलदत्त शर्मा ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने की स्पष्ट झलक देता है। बजट में कृषि क्षेत्र के लिए सिंचाई, भंडारण, किसान सम्मान योजनाओं तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में फिल्म गोदान का विशेष प्रदर्शन किया गया, जो भारतीय ग्रामीण जीवन, किसानों की पीड़ा, सामाजिक विषमता और नैतिक मूल्यों को प्रस्तुत करती है। फिइस अवसर पर अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, सनी गुप्ता, विकास मोहन गुप्ता, हिमांशु गर्ग, अरविंद अरोड़ा, अनिल वर्मा, अरुण मचल, विक्रम शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें