फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मीरपुर गांव के पास सोमवार को एक तेज गति में आ रही कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार बड़ौत के चौधरान पट्टी निवासी देशपाल बाइक से मेरठ जा रहा था। वह मीरपुर रजबहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से देशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसकी मदद की और उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें