मवाना। पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ता सचिन गुर्जर एवं मो. अफसार सैफी के आवास पर कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। वर्तमान में भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह तंग आ चुकी है। सूबे में गुंडाराज चरम पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ प्रशांत गौतम भी रहे। यहां सुशील खारी, खिलाड़ी सिंह, हाजी अजमल, हाजी तहजीब, सगीर हलवाई, नवेद, शहजाद सैफी, इमरान सैफी, सरदार नरवैर सिंह, जोनी तोमर, मोमीन राजपूत, नफीस धोबी, अकरम राजपूत, फिरोज सैफी आदि मौजूद रहे।