फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवाओं को रालोद से जोड़ने का आह्वान

विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में रालोद की बैठक में विचार रखते रणवीर दहिया। संवाद
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया ने युवाओं से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा। दहिया ने बताया कि रालोद किसानों, मजदूरों, युवाओं और सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्ष करता है। युवाओं की ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती मिल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याएं उठाने की अपील की। साथ ही पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। अध्यक्षता इंद्रपाल और संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। शिवकुमार, यशु, सचिन, गुड्डू, वीरेंद्र वाल्मीकि, आदित्य वाल्मीकि, रोहित, वीर राठी और उत्तम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें