मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगानगर में चल रहे दस दिवसीय थल सैनिक कैंप और संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण कैंप का रविवार को समापन हो गया। मीडिया प्रभारी विजयपाल सांवरिया ने बताया कि कैंप में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने सम्मानित किया। कैंप कमांडेंट कर्नल अभिषेक पंवार ने कहा कि एक अच्छी किताब आपका अच्छा दोस्त बन सकती है। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जीवन में ऐसा बनना चाहिए कि एक सैनिक आकर चला भी जाए और दुश्मन को पता भी नहीं चले। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत कैंप कमांडेंट के साथ सभी कैडेट्स ने एक-एक पेड़ लगाया। कैंप में सूबेदार मेजर भीम सिंह, सूबेदार सुधीर कुमार, संदीप पूनिया, उमेश कुमार, संदीप कुमार, शालिनी गोयल, जितेंद्र कुशवाहा, अनुज चौधरी, सर्वेश सिवाच, उपेंद्र राय, अनीश अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद