फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी खत्म, अब चुनाव की तैयारी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेज छुट्टी के बाद सोमवार को खुलेंगे। सोमवार को सभी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी रहेगी।
विज्ञापन

महिला कॉलेजों में आठ नवंबर को चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में छात्रसंगठनों महिला कॉलेजों पर फोकस कर रहे हैं। संगठनों के सामने सबसे बड़ी चुनौति वहां पैनल उतारने की है। सभी छात्र संगठनों का फोकस कैंपस के चुनाव को लेकर था, लेकिन पहले महिला कॉलेज में चुनाव होने से संगठनों के सामने दुविधा है। उम्मीद की जा रही है कि एबीवीपी और एनएसयूआई इसी सप्ताह महिला कॉलेजों में अपने पैनल की घोषणा कर देंगे। नवंबर के पहले सप्ताह में छुट्टियां हैं। दूसरी तरह रजिस्ट्रार के पक्ष में छात्र नेता सोमवार को खुलकर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने विवि कैंपस में सोमवार को हंगामा प्रदर्शन की योजना बनाई है। उनका आरोप है कि कुलपति की मनमानी के कारण जहां सत्र देर लेट हुआ है वहीं छात्रहित की बात करने वाले रजिस्ट्रार पर भी कुलपति ने नियम विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें