फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की पत्नी से चेन छीनी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर से खरीददारी करके अधिवक्ता पति संग लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने ईव्ज चौराहे के पास चेन छीन ली।
विज्ञापन

वेस्टर्न कचहरी रोड पर चौबे कंपाउंड में रहने वाले अधिवक्ता अनिल कांत रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पत्नी पूनम के साथ शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में खरीददारी करने गए थे। वहां से स्कूटर पर घर लौटते वक्त जब वह ईव्ज हास्पिटल के सामने पहुंचे, तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने पीछे बैठीं पूनम के गले पर झपट्टा मार दिया। आधी चेन टूटकर बदमाशों के हाथ में आ गई। इसके बाद वे तेजी से बच्चा पार्क की तरफ फरार हो गए। अधिवक्ता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली थाने से फैंटम सिपाही मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को चेन लूट की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, कमिश्नर आवास चौराहे के पास लालकुर्ती थाना क्षेत्र में भी एक महिला से रविवार शाम छह बजे पर्स छीन लिया गया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें