मेरठ। सदर पुलिस ने सोमवार को सुरेश कुमार निवासी रजबन बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रजबन चौकी इंचार्ज राजीव कुमार मलिक ने बताया कि एक सप्ताह पहले घरेलू क्लेश में सुरेश ने अपनी पत्नी शारदा को पेट में चाकू मार दिया था। वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है।