फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमांस बता हंगामा, भैंस का निकला मीट

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ीगेट के न्यू इस्लामनगर निवासी साहिल मुजफ्फरनगर से पशुओं का मीट और खाल लादकर हापुड़ जा रहा था। ईव्ज चौराहे के पास हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रक को पकड़ लिया। तभी सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोमांस बताकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। इंस्पेक्टर इकबाल अहमद कलीम ने बताया कि मांस का सैंपल भर डाक्टर से जांच कराई गई। मांस और खाल भैंस की निकली। जांच के बाद ट्रक और चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें