मेरठ। सीबीएसई बोर्ड 10वीं का सोमवार को हिंदी का पेपर हुआ। छात्रों ने बताया कि पहला पेपर सरल रहा। बाकी दो सेट भी ठीकठाक ही रहे। 665 में से सात छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले दीपक चौहान ने बताया कि वैल्यू बेस्ड प्रश्नों में पूछा गया कि ‘कर चले हम फिदा’ गीत का कवि लोगों से क्या अपेक्षा करता है। सभी प्रश्न टॉपिक से ही पूछे गए। दिव्यांशी ने बताया कि पेपर ठीक हुआ है। पहला सेट सरल रहा। कक्षा 12 का इतिहास का पेपर ठीक रहा। सिटी 3कोआर्डिनेटर के निजी सचिव संजवी छाबड़ा ने बताया कि आठ परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार पेपर ठीक रहा।