मेरठ। मवाना रोड पर रिंकू की मौत के बाद गढ़ रोड पर बवाल के मामले में दो महिला समेत पांच लोगों जेल भेज दिया गया है।
भावनपुर क्षेत्र के जयभीमनगर निवासी रिंकू की मवाना रोड स्थित रजपुरा पुलिस चौकी के पास होर्डिंग लगते से करंट लगने से मौत हो गई थी। ठेकेदार के मृतक को एक निजी अस्पताल में छोड़कर भागने की बात पर रिंकू के परिजनों और आसपास के लोगों ने गढ़ रोड तक्षशिला कालोनी के सामने जाम लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस और लोगों में मारपीट, पथराव और फायरिंग तक हुई। जिसमें पुलिस के कई अफसर घायल भी हुए थे। पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को भावनपुर पुलिस ने राजू, राजबीर, विशान, जोगेंद्री और उर्मिला को जेल भेज दिया है। एसओ भावनपुर ने बताया कि 50 बवालियों की चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस दबिश दे रही है।
उधर, रिंकू की मौत में ठेकदार की लापरवाही के चलते ठेकेदार और परिजनों में मुआवजे को लेकर सौदेबाजी चल रही है।