कंकरखेड़ा। गाजियाबाद के एक युवक से कैंट स्टेशन पर दो लाख रुपये की ठगी हो गई। युवक बड़े नोटों के बदले दोगुने छोटे नोट के लालच में आया था।
गाजियाबाद के मंसूरी थाना क्षेत्र के डबरसी निवासी अनीस पुत्र जमील को उसके मिलने वाले शौकीन ने बताया कि मेरठ के कैंट स्टेशन पर एक बुजुर्ग बड़े नोटों के बदले दोगुने छोटे नोट देता है। इस पर दाे लाख रुपये लेकर दोनों शनिवार दोपहर कैंट स्टेशन पहुंचे। अनीस ने बताया कि यहां बैग लिए एक युवक के साथ्ा बुजुर्ग मिला। बातचीत के बाद बैग का आदान प्रदान हो गया। बुजुर्ग अनीस को अपने साथ आए युवक के साथ बाहर जाकर पैसे गिनने को कहकर खुद भी चला गया। इतने में पुलिस की वर्दी में दो युवक आए। अनीस से बैग लेकर पूछताछ करने लगे। इसके बाद उस युवक को साथ लेकर फरार हो गए।