फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के घर लाखों की चोरी

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर (ब्यूरो)। पाश कालोनी इंदिरापुरम में प्रधानाचार्य के घर का ताला तोड़कर नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

परतापुर, इंदिरापुरम कालोनी की गली नंबर एक में देवेंद्र पाल रहते हैं। देवेंद्र लावड़ क्षेत्र के गांव समसपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं और फिलहाल लावड़ में ही रह रहे हैं। इंदिरापुर में उनका पुत्र सतेंद्र अकेला रहता है, जो मोहकमपुर स्थित वर्धमान पब्लिकेशन में गार्ड है। सतेंद्र ने बताया कि मंगलवार को उसकी नाइट शिफ्ट थी। वह मकान का ताला लगाकर फैक्ट्री चला गया। उसी दौरान बदमाश दरवाजे का ताला तोड़कर घुस आए और दस हजार की नकदी, पांच तोले सोना, आधा किलो चांदी के आभूषण, बर्तन, कीमती कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गए। बुधवार सुबह जब सतेंद्र ड्यूटी से लौटा, तो चोरी का पता चला। तभी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वह एक घंटा बाद मौके पर पहुंची। सतेंद्र ने बताया कि मकान से करीब दो लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू राणा, पंकज, गौरव शर्मा, प्रदीप चौधरी ने पुलिस के देरी से पहुंचने पर नाराजगी जताई और घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें