मेरठ। शास्त्रीनगर में बंद मकान के ताले तोड़कर बदमाशों ने नगदी सहित दस लाख रुपये से ज्यादा का माल चोरी कर लिया।
गाजियाबाद निवासी अमित जैन पुत्र आरके जैन मेरठ में नोकिया कंपनी के ऑफिस में बतौर प्लानिंग हेड कार्यरत हैं। वह शास्त्रीनगर एच 58 में परिवार सहित किराए के मकान में रहते हैं। दिवाली मनाने के लिए वह परिवार सहित गाजियाबाद गए थे। 16 नवंबर को वे वापस लौटे, तो चोरी का पता। अमित ने बताया कि बदमाशों ने मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़ने के बाद अंदर के सभी कमरों को खंगाल डाला। करीब 350 ग्राम सोने के कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, टॉप्स, कुंडली, नवरत्न सेट, करीब दो किलो चांदी के आभूषण, 50 हजार नगद, अन्य कीमती सामान सहित करीब 10 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। नौचंदी पुलिस ने 16 नवंबर को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और अब छानबीन में लगी है।