मेरठ। यातायात पुलिस की ओर से नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत हेलमेट नहीं लगाने वाले 920 वाहन चालकों के चालान किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नो पार्किंग/गलत दिशा/तीन सवारी के तहत 312 वाहन चालको के चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने सहित अन्य नियमों का पालन करने की हिदायत दी। संवाद