जिला बार एसोसिएशन का चुनाव स्थगित
मेरठ। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के आगामी दो मई को होने वाले साल 2019-2020 के वार्षिक चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार नागर और महामंत्री प्रवीन कुमार सुधार ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस आशय का फैसला आवश्यक बैठक बुलाकर लिया गया। उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बनायी जा रही मतदाता सूची में उत्पन्न आशंकाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर कुछ आशंकित बिंदुओं पर जानकारी मांगी जाए। बार काउंसिल से दिशा निर्देश प्राप्त होने तक पूर्व में घोषित चुनाव की तिथि 02 मई 2019 को स्थगित कर दिया गया है। आगे दिशा निर्देश मिलने पर चुनाव की नई तिथि घोषित की जाएगी। अध्यक्ष और महामंत्री ने जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वह अति शीघ्र सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस के प्रमाण पत्र आदि कार्यालय में जमा करा दे।