छपरौली (बागपत)। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने युवा समाजसेवी वैभव गर्ग को छपरौली नगर का नगराध्यक्ष बनाया। वैभव गर्ग ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी मेहनत और लग्न से निभाने की कोशिश करेंगे। प्रमोद गर्ग, जिला उपाध्यक्ष मास्टर सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता, दीपक गर्ग, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, विपिन माहेश्वरी उपस्थित रहे।