फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट कर भागने वाले तीन रोडवेज कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 मार्च को मेरठ से आगरा जा रही सोहराब गेट डिपो की बस ने सादाबाद में किया था एक्सीडेंट
विज्ञापन

- एक पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की हुई थी मौत, मौके से भाग गए थे रोडवेज के तीनों आरोपी कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सादाबाद (हाथरस) में एक्सीडेंट कर भागने वाले रोडवेज के तीन आरोपी कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
गत 20 मार्च को मेरठ से आगरा जा रही सोहराब गेट डिपो की बस ने सादाबाद में एक्सीडेंट कर दिया था। इसमें एक पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। बस पर तैनात चालक कृपाल सिंह, संजय यादव और परिचालक सतीश त्रिपाठी बस छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। तीनों कर्मियों ने इसकी सूचना भी विभागीय अधिकारियों को नहीं दी थी। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद सोहराब गेट डिपो के एआरएम राजीव यादव ने दोषी तीनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजीव यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राले का पहले से ही एक्सीडेंट हुआ था। लोग उसे हटाने में लगे थे। इसी दौरान मेरठ से आगरा जा रही बस टकरा गई। इसमें पांच लोग मारे गए थे। इसी प्रकरण में दो चालक और एक परिचालक को निलंबित किया गया है। विभागीय अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें