फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के साये में होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। गांव जाहिदपुर में पुलिस-प्रशासन ने चले आ रहे होलिका दहन स्थल के विवाद की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। इस वर्ष भी प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाने के बजाय जिन लोगों ने उक्त जमीन पर कब्जा कर रखा था। उन घरों के आगे टिन की चादर लगा दी है। वहीं, हिंदू पक्ष के लोगों ने होलिका पर बीते वर्ष से भी अधिक लकड़ियां रखी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात्रि में दूसरे संप्रदाय की महिलाओं ने लकड़ियां रखने का विरोध किया था। पुलिस की सख्ती के चलते महिलाएं चुप हो गईं। जाहिदपुर में कई अन्य मामलों को लेकर भी दोनों पक्ष आमने सामने आ गए हैं। पिछले विवादों को देखते हुए बुधवार शाम होलिका दहन कार्यक्रम को लेकर गांव में उचित पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार रात्रि में 8.30 बजे होलिका दहन होगा। वहीं, पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते गांव में अग्निशमन की भी व्यवस्था की है। वहीं, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि मामला शांत है। दोनों पक्षों की सहमति के बाद भी होली रखी है। होलिका दहन के लिए उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें