अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। धर्म सेवा सत्संग मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रोबधानंद गिरी जी महाराज का कस्बे में समाजसेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें समाज को बांटने में जुटी हैं। आज के दौर में सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। इससे ही समाज को बांटने वाली ताकतों को जवाब दिया जा सकेगा। उनके इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जा सकेगा। उन्होंने धर्म के प्रति जागरूक होने और लवजिहाद जैसी गंदगी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नीटू त्यागी, सचिन उपाध्याय, जयनारायण शर्मा, डॉ. बिजेंद्र मवाना, राजकुमार, हरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।