अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम । शोभित विवि में शनिवार को द सबरीमाला इश्यू वर्डिक्ट एंड कंफिलक्ट पर पैनल चर्चा और ओपन हाउस का आयोजन किया गया।
असिस्टेंट प्रो. अंकिता मिश्रा ने पैनलिस्ट और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति दी। पहले दस से पचास वर्ष की आयु के बीच की महिलाओं को सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना करने की अनुमति नहीं थी। डॉ. एसपी गर्ग ने विवादस्पद अधिनियम और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपने फैसले तक पहुंचने के लिए उठाए गए कानूनी प्रावधानों से परिचित कराया। विवि के कुलपति प्रो. एपी गर्ग ने सबरीमाला फैसले को एक प्रगतिशील कदम बताया। उन्होंने कहा कि आठ सौ साल से मंदिर अस्तित्व में है और दशकों से महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। ओपन हाउस का संचालन प्रो. निशा प्रवीन ने किया। कुलपति ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान डॉ. रेखा वर्मा, प्रो. इमरान, अपेक्षा चौधरी, कनिष्का त्यागी, वैैशाली, आसिया, आदित्य, डॉक्टर ज्योति शर्मा, डॉ कौशिकी मुखर्जी, अभिषेक डबास आदि मौजूद रहे।