केबिल ऑपरेटरों से शुल्क कम करने की मांग
मेरठ। ट्राई के नये नियम लागू होने के बाद एक फरवरी से केबिल ऑपरेटरों ने शुल्क बढ़ा दिये हैं। उपभोक्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिनव जैन ने केबिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से केबिल शुल्क कम करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ट्राई के नियमानुसार 130 रुपये के साथ जीएसटी मिलाकर 154 रुपये ऑपरेटरों को लेने चाहिये। लेकिन ऑपरेटर 307, 416, 501 रुपये पैक के हिसाब से ले रहे हैं। केबिल ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष किरन सिंह ने बताया केबिल पैक ट्राई के नियमानुसार ही तय किए गए हैं। नये नियमों के बाद ऑपरेटरों का केबिल का संचालन करना चुनौती होगा।