फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने आटो में मारी टक्कर, शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो पलटा, शिक्षक की मौत
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये। मौके पर पहुंचे सदर बाजार इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कंकरखेड़ा के न्यू अशोकपुरी निवासी हरेंद्र (47) एक शिक्षण संस्थान में शिक्षक थे। रात में वह ऑटो से घर जा रहे थे। ऑटो में अन्य सवारी भी थीं। जैसे ही ऑटो रुड़की टैंक चौराहे के पास पहुंचा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार शिक्षक की मौत हो गई, जबकि होटलकर्मी जगदीश निवासी सैनिक विहार, श्रद्घापुरी निवासी विशाल व एक अन्य युवक घायल हो गया। इंस्पेक्टर सदर बाजार का कहना है कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें