दौराला। भारतीय स्टेट बैंक सकौती टांडा ने अपने सीएसपी प्वाइंट रुहासा में जीसान अली रिजवी के सीएसपी सेंटर पर शुक्रवार को रुपे कार्ड का वितरण किया। कैंप में क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय के आईपी सिंह व शाखा प्रबंधक सकौती मीनाक्षी शुक्ला शामिल रहीं। ग्राहकों को रुपे कार्ड की जानकारी देकर करीब 50 कार्ड बांटे। जिन ग्राहकों को कार्ड नहीं मिला है, वह ग्राहक शाखा में जाकर अपने कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।