दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी किसान धर्मेंद्र पुत्र राज कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह खेत से काम कर वापस लौट गए थे। शाम के समय अचानक गन्ने की फसल में आग लग गई। आग से तीन बीघा ईख जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित किसान ने थाने पर तहरीर दी।