माछरा। क्षेत्र के गांव रहदरा स्थित विद्यालय में छह माह बाद छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील मिलना शुरू हुआ। इससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई।
माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहदरा में एक ही परिसर में उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं प्राइमरी विद्यालय स्थित हैं। बीती जुुलाई से दोनों विद्यालयों के बच्चों को मिड-डे मील नहीं मिल रहा था। रसोइया एक हजार रुपये माहवार पर खाने बनाने को तैयार नहीं थी। इसलिए यहां पर मिड डे मील नहीं बन रहा था। ग्राम प्रधान दुष्यंत त्यागी एवं प्रधानाध्यापक अक्षय शर्मा ने इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित में दे दिया था। अब मिड-डे मील बांटने का ठेका एनजीओ को दिया गया है। दोपहर का भोजन मिलने से बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। उधर, शिक्षक अक्षय शर्मा एवं ग्राम प्रधान दुष्यंत त्यागी ने एनजीओ के संचालकों से कहा कि छात्र-छात्राओं को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएं। जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।